भाषा का उच्चारण ध्वनियों से होता है। हर ध्वनि के लिए एक विशेष चिन्ह निर्धारित किया गया है और यह विशेष चिन्ह ही वर्ण कहलाता है।
वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है।
संसार में अनेक ध्वनियाँ प्रचलित हैं। मनुष्य के मुंह से भी कई प्रकार की ध्वनियाँ निकलती है।
ये सभी ध्वनियाँ वर्ण नहीं होती हैं। भाषा के अंतर्गत कुछ धवनियों को ही स्वीकृत कर उनके चिन्ह अंकित किये गए हैं।
वर्ण वह छोटी से छोटी स्वीकृत ध्वनि है , जिसके और टुकड़े नहीं किये जा सकते हैं।
जैसे – प, न, व, त इत्यादि।
हिंदी वर्णमाला ( Hindi Varnmala ) में 48 वर्ण हैं।
कुछ प्रचलित वर्ण – इन 48 वर्णों के अलावा ‘ क़, ख़, ग़, ज़, फ़ ‘आदि वर्णों का भी प्रयोग भी हिंदी किया जाता है। इनका प्रयोग धीरे धीरे कम होता जा रहा है।
कुछ शब्दों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए इनका प्रयोग आवश्यक हो जाता है।
जैसे – तेज मतलब प्रकाश, आभा तथा तेज़ जो गति से सम्बंधित है।
नज़र, ज़ंजीर आदि शब्दों शुद्ध उच्चारण करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।
‘ ऑ ‘ का प्रयोग अंग्रेजी शब्दों को अपना लेने के कारण प्रचलन में आया है। यह आ और ओ के मध्य की ध्वनि है।
जैसे – ऑफ़िसर, कॉलेज, डॉक्टर, कॉपर, मॉल आदि।
Table of Contents
हिंदी में वर्ण के दो भेद हैं
1 . स्वर
2 . व्यंजन
1 . स्वर
– जिन वर्णों का उच्चारण करते समय मुख से निकलने वाली वायु बिना रुके, मुख से बहार आ जाती है उन्हें स्वर कहते हैं।
स्वर
| अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ऋ |
| ए | ऐ | ओ | औ |
ये ग्यारह वर्ण स्वर हैं।
स्वर भेद
स्वर तीन प्रकार के होते हैं —
1 . हरस्व स्वर – जिन स्वरों का उच्चारण सबसे काम समय में होता है, उन्हें हरस्व स्वर कहते हैं
अ, इ, उ, ऋ
ये चार वर्ण हरस्व स्वर हैं।
2 . दीर्घ स्वर – जिन स्वरों का उच्चारण करने में हरस्व स्वरों से लगभग दुगुना समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं।
आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
हिंदी वर्णमाला ( Hindi Varnmala ) में ये सात दीर्घ स्वर हैं। ऑ को मिलाकर अब आठ दीर्घ स्वर हो गए हैं।
प्लुत स्वर –
जिन शब्दों के उच्चारण करने में ह्रस्व स्वरों से तीन गुना ज़्यादा समय लगता है उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं। जैसे – भैया३, ओ३म
प्लुत स्वरों का प्रयोग पुकारने के लिए भी किया जाता है।
स्वरों के मात्रा चिह्न –
स्वरों के मात्रा चिह्न निश्चित हैं। इन चिह्नों का प्रयोग व्यंजनों के साथ किया जाता है।
व्यंजन अपने आप में आधे होते हैं, जब स्वरों को इनके साथ मिलाते हैं तब ये पूर्ण होते हैं।
स्वरों की सहायता से ही इनका उच्चारण किया जा सकता है। मात्राओं के रूप में स्वर इनके साथ प्रयुक्त होते हैं।
| क्रम संख्या | स्वर | मात्रा चिह्न | मात्रा प्रयोग | उदाहरण |
| 1. | अ | नहीं होता | क् + अ = क | कलम, नमक |
| 2. | आ | ा | का | काम , पान |
| 3. | ऑ | ॉ | कॉ | नॉलेज , पॉश |
| 4. | इ | ि | रि | दिन , गिन |
| 5. | ई | ी | जी | तीर , कील |
| 6. | उ | ु | कु | सुध , रुक, बुझ |
| 7. | ऊ | ू | तू | पूस , दूध , रूप |
| 8. | ऋ | ृ | कृ | पृथ्वी, कृष्ण |
| 9. | ए | े | से | पेड़ , देख , खेत |
| 10. | ऐ | ै | कै | पैर , सैर, तैर |
| 11. | ओ | ो | जो | ज़ोर , पोत |
| 12. | औ | ौ | कौ | पौधा , कौआ |
अ स्वर का मात्रा चिह्न नहीं होता है। अ स्वर व्यंजनों के साथ मिलकर उनका उच्चारण करता है।
जैसे – श् + अ = श, झ् + अ = झ
अयोगवाह – अं और अः ऐसी ध्वनियाँ न तो व्यंजन है और न ही स्वर हैं। ये अयोगवाह कहलाते हैं। इसका मतलब है की जो योग न होने पर भी साथ रहते हैं।
अनुस्वार – इसका चिह्न बिंदु ( . ) है। जिसका प्रयोग वर्णों के ऊपर किया जाता है। नाक से इसका उक्साहरण होता है।
जैसे – चंगा, भंग, दंग, रंग इत्यादि।
अनुनासिक – इसका चिह्न चंद्र बिंदु है। नाक और से इसका उच्चारण किया जाता है।
जैसे – हँस, आँगन,मुँह, गाँव, छाँव इत्यादि।
विसर्ग – इसका चिह्न ( : ) है। इसका उच्चारण ‘ ह ‘ के जैसा होता है। इसे व्यंजनों के आगे लगाते हैं।
जैसे – दुःख, प्रातः, दुःशासन, प्रायः इत्यादि।
हलन्त – हलन्त का प्रयोग व्यंजन के निचे होता है। जिस व्यंजन में स्वर नहीं मिला होता वहां हलन्त के चिह्न लगाकर उसे स्पष्ट किया जाता है। जैसे – च् छ् ज् झ्
इसे भी पढ़ें
500+ Bade u ki matra wale shabd
700+ vilom shabd ( विलोम शब्द )
400+ Chhote U ki matra wale shabd
500+ chhoti ee ki matra wale shabd
500+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द (Badi ee ki matra wale shabd)
व्यंजन ( Vyanjan )
जिन वर्णो का उच्चारण करते हुए हवा गले से सीधे बाहर नहीं आती आती, उन्हें व्यंजन कहते हैं। जैसे – क, प, स, र आदि।
व्यंजन
| क | ख | ग | घ | ङ |
| च | छ | ज | झ | ञ |
| ट | ठ | ड | ढ | ण |
| त | थ | द | ध | न |
| प | फ | ब | भ | म |
| य | र | ल | व | स |
| ष | ह | क्ष | त्र | ज्ञ |
व्यंजनों के भेद
व्यंजन 3 प्रकार के होते हैं –
1 . स्पर्श व्यंजन
2 . अंतःस्थ व्यंजन
3 . ऊष्म व्यंजन
स्पर्श व्यंजन – जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समाया हवा गले, तालु, मूर्धा या होंठों का स्पर्श करके बाहर निकलती है उन्हें स्पर्श व्यंजन कहा जाता है।
इनका उच्चारण करते समय हवा फेफड़ों से निकल कर मुंह से बहार जाने से पहले, मुंह के विभिन्न भागों को स्पर्श करती है।
इसलिए इन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं।
‘ङ’ और ‘ढ़’ को मिलाकर स्पर्श व्यंजन 27 हैं।
| क्रम | व्यंजन | वर्ग | उच्चारण – स्थान |
| 1. | क्, ख्, ग्, घ्, ङ् | कवर्ग | कण्ठ |
| 2. | च्, छ्, ज्, झ्, ञ् | चवर्ग | तालु |
| 3. | ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्, ङ् | टवर्ग | मूर्धा |
| 4. | त्, थ्, द्, ध्, न् | तवर्ग | दाँत |
| 5. | प्, फ्, ब्, भ्, म् | पवर्ग | होंठ |

अंतःस्थ व्यंजन – अंतःस्थ का अर्थ बीच में स्थित होना है। इनका उच्चारण स्वरों और व्यंजनों के मध्य का है। इसलिए इन्हें अंतःस्थ कहा जाता है।
इनका उच्चारण जीभ, तालु, दांत और होंठों के स्पर्श से होता है।
य्, र्, ल्, व् अन्तः अस्थ व्यंजन कहलाते हैं। ये अर्ध स्वर भी कहलाते हैं।
ऊष्म व्यंजन – इन व्यंजनों का उच्चारण करते समय मुख से ऊष्मा अर्थात गर्मी सी उत्पन्न होती है। ऐसा मुंह में हवा के टकराने से होता है। इसलिए इन्हें ऊष्म व्यंजन कहा जाता है।
श्, ष्, स्, ह् ऊष्म व्यंजन हैं।
अन्य व्यंजन –
संयुक्त व्यंजन – ऐसे व्यंजन जो दो भिन्न व्यंजनों के योग से बनते हैं , संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं। संयुक्त व्यंजन अनेक हैं। कुछ संयुक्त व्यंजन हैं –
क् + ष = क्ष ; अक्षर , पक्षी , क्षमा
ज् + ञ = ज्ञ ; ज्ञाता , संज्ञा , यज्ञ
त् + र = त्र ; छात्र, पात्र , मात्र
द् + य = द्य ; उद्यान , पद्य , विद्यालय
त् + त = त्त ; पत्ता, सत्ता, रत्ती
श् + र = श्र ; श्रम, श्री, श्रमिक
द्वित्व व्यंजन – दो समान व्यंजन आपस में मिलें तो उन्हें द्वित्व व्यंजन कहते हैं। जैसे :
क् + क = पक्का, चक्कर, थक्का, मक्का
च् + च = सच्चा, कच्चा, बच्चा
ज् + ज = छज्जा, सज्जा, लज्जा
ट् + टी = टट्टू, खट्टा, रट्टा, चट्टा
ड् + ड = गुड्डा, लड्डू, लड्डन
प् + प = चप्पा, पप्पू, चप्पू, छप्पन
ल् + ल = लल्लू , कल्लू , पल्ला
हिंदी वर्णमाला के अभ्यास हेतु प्रश्न।
नीचे कुछ प्रश्न दिए गए हैं। आप इन प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ें तथा दिए हुए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करें।
यह अभ्यास आपके अध्ययन को और अधिक स्पष्ट तथा सुदृढ़
1 . सच्चा , लल्लू _______________ व्यंजन हैं। ( संयुक्त , द्वित्व )
2 . ___________ का उच्चारण नाक से होता है। ( अनुस्वार, अनुनासिक )
3 . दीर्घ स्वर _________ हैं। ( चार, सात )
4 . विसर्ग _______ के आगे लगते हैं। ( व्यंजन, स्वर )
5 . श् ष् स् ह् ______ व्यंजन हैं। ( स्पर्श, ऊष्म )
6 . वर्ण भाषा की सबसे _______ इकाई है। ( बड़ी, छोटी )
7 . अच्छा, गड्ढा _________ व्यंजन हैं। ( संयुक्त , द्वित्व )
8 . स्वर _______ प्रकार के होते हैं। ( दो, तीन )
आशा है कि आप सभी को हिंदी वर्णमाला पर ये लेख लाभदायक लगा होगा। और आपको हिंदी वर्णमाला से सम्बंधित आवश्यक जानकारी मिली होगी।
अपनी राय ज़रूर साझा करें। आप अपने सुझाव मुमें मेल के द्वारा भेज सकते हैं।
अपने साथियों, मित्रों साथ इसे साझा करें।
हम भविष्य में भी आपके लिए ऐसी उपयोगी सामग्री लाते रहेंगे।