800+ Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd ) किसे कहते हैं

परिभाषा-

भाषा में जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। ऐसे शब्दों के अर्थ एक जैसे होते हुए भी इनमें विविधता होती है।
अर्थात, अलग घटनाओं, विशेषताओं, परिस्थितियों तथा प्रयोग के आधार पर अलग अलग नाम रखे जाते हैं। ऐसे शब्द एक-दुसरे के पर्याय हैं
जैसे- कृष्ण के अनेक पर्यायवाची हैं। पर्वत को उठाने के कारण उनको गिरधर, कंस का वध करने के कारण कंस-निकंदन, गोपियों संग विहार हेतु गोपिका रमण इत्यादि शब्दों से सम्बोधित किया जाता है।
इसी प्रकार पानी को जल, नीर, तोय, अम्बु इत्यादि शब्दों से प्रस्तुत किया जाता है। ये सभी पानी के पर्यायवाची शब्द हैं।
पर्यायवाची शब्द ३ प्रकार के होते हैं –

  1. पूर्ण पर्याय
  2. पूर्णापूर्ण पर्याय
  3. अपूर्ण पर्याय
  1. पूर्ण पर्याय – एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखने पर यदि अर्थ में अंतर न पड़ता हो तो वह शब्द पूर्ण पर्याय कहलाता है।
  2. पूर्णापूर्ण पर्याय– जब एक प्रसंग का समानार्थी शब्द दुसरे प्रसंग में असमान अर्थ का बोध कराये तो यह पूर्णापूर्ण पर्याय कहलाता है।
  3. अपूर्ण पर्याय– कोई भी व्यक्ति शब्द के अर्थ की छाया बदल बदल कर अपने ढंग से प्रयोग करता है और विषय की व्यापकता के परिप्रेक्ष्य में उसी शब्द का प्रयोग नए अर्थ में होने लगता है यह अपूर्ण पर्याय कहलाता है।

अ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd )

अरण्य : वन , विपिन , अटवी, कानन, जंगल, कान्तार
अंग : कलेवर, तन , अवय , वयु , देह , काया , शरीर
अग्नि : आग , अनल ,पावक ,दव , धूम्रकेतु , जगतदेव , हुताशन , वैश्वानर ,ज्वाला , वह् नि, वायुसख , दहन, ज्वलन , कृषानु , रोहिताश्व
अचल : गिरि , शैल , नग , महिधर , आद्रि
अचला : पृथ्वी , क्षिति , धरा , वसुन्धरा , वसुधा , धरती
अक्षर : मोक्ष , वर्ण , शिव ,ब्रह्मा
असुर : दनुज , दानव , दैत्य , राक्षस , निशाचर , रजनीचर , तमीरचर , यातुधान , सुरारि
अनुपम : अद्भुत , अनूठा, अपूर्व , अद्वितीय , अनोखा, अतुल, न्यारा, निराला, विलक्षण
अमृत : सुधा , अमिय , सोम , पीयूष ,अमी, जीवनोदक, अमित, जीवन
अभिजात : श्रेष्ठ , पूज्य , उच्च , कुलीन
अश्व : हय , बाजि , तुरंग , घोटक , घोड़ा , रविसुत , सैंधव
अधर : ओष्ठ , ओठ , रदच्छद , रदपुट
अज : ब्रह्मा , ईश्वर दशरथ के जनक , बकरा
अर्थ : अभिप्राय, हेतु , धन
अनार : दाड़िम, शुकप्रिय, रामबीज
अंक : ह्रदय, संख्या, सर्ग, नाटक का एक भाग, गोद
अरुण : सूर्य, सिन्दूर
अनुवाद : तर्जुमा, उल्था, भाषान्तर
अंधा : चक्षुविहीन, सूरदास, अंध,प्रज्ञाचक्षु, नेत्रहीन
अनेक : एकाधिक, कई, नाना
अध्यापक : प्रवक्ता, गुरु, आचार्य, व्याख्याता, शिक्षक
अन्वेषण : शोध, अनुसंधान, जाँच, खोज, गवेषण
अप्सरा : देवबाला, दिव्यांगना, सुरबाला, सुरसुन्दरी, देवांगना
अपराध : दोष, जुर्म, क़ुसूर
अधिकार : स्वामित्व, हक़, आधिपत्य, प्रभुत्व, स्वत्व
अपमान : अवज्ञ, बेइज़्ज़ती, तिरस्कार, उपेक्षा, अवमान, निरादर, अनादर परिभव, रीढ़ा
अपार : बेशुमार, अनन्त, बेहद, असीम, निस्सीम
अच्छा : घणा, बढ़िया, उम्दा, चोखा, आला
अतिथि : आगन्तुक, अभ्यागत, पाहुन, मेहमान
अचेत : बेखबर, संज्ञाहीन, बेहोश, चेतनाहीन, मूर्छित
अंश : अवयव, हिस्सा, भंग, भाग
अभिप्राय : मतलब, मायने, तात्पर्य, आशय, अर्थ
अहंकार : अहं, दर्प, गर्व, अभिमान, घमण्ड
अजगर : सर्पराज, नागराज, वाहस, शयु
अभिव्यक्ति : स्पष्टीकरण,प्रकाशन, प्रकटन, स्फुटीकरण
अनी : कटक, चमू, दल, फ़ौज, सेना, कुमक

इसे भी पढ़ें

आ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd )

आज्ञा : सहमति, मंज़ूरी, इजाज़त, अनुमति, स्वीकृति
आम : मन्मथालय, पिकबन्धु, आम्र, अमृतफल, सहकार, चूत, रसाल, फलश्रेष्ठ, अंब, पीयुम्बु
आचार : चाल-ढाल, चाल-चलन, स्वभाव, चरित्र, धूलि
आनन्द : प्रमोद, हर्ष,सुख, प्रसन्नता, विनोद, चैन, उल्लास, आह्लाद, मोद
आक्षेप : अभियोग, दोषारोपण, आरोप, इल्ज़ाम
आदित्य : सूरज, सूर्य, प्रभाकर, दिनकर, विभाकर, दिवाकर, भास्कर, अर्क, भानु, रवि, मार्तण्ड, सविता, अंशुमाली
आँख : नेत्र, नयन, लोचन,चक्षु, दृग,अक्षि, अम्बक,विलोचन, ईक्षण, प्रेक्षण, चख दीदा
आकाश : गगन, नभ, अम्बर, अंतरिक्ष, अभ्र, अनन्त, शून्य, पुष्कर, व्योम, द्या
आख्यान : इतिवृत्त, किस्सा, वृत्तान्त, कहानी, कथा
आकृति : नैन-नक्श, गढ़न, डील-डौल, चेहरा-मोहरा, आकार
आकर्षक : विमोहन, दिलकशी, खिंचाव,सम्मोहन
आयुष्मान : शतायु, दीर्घजीवी, चिरायु,चिरंजीव, दीर्घायु
आँगन : बगर, अजिर, आँगना, प्रांगण
आख़िरकार : अंततोगत्वा, परिणामतः,अंततः
आश्रय : अवलंब, सहारा, आधार, प्रश्रय, भरोसा
आधार : अवलंब, जड़, बुनियाद, मूल, सहारा
आलसी : ठलुआ, निकम्मा, निरुद्यमी, सुस्त, काहिल
आदरणीय : मान्यवर, पूज्य, पूजनीय, माननीय, सम्मान्य
आकाश गंगा : सुरनदी, मन्दाकिनी, स्वर्गनदी, नभगंगा, नाभोनदी
आवेग : जोश, स्फूर्ति, चपलता, त्वरा, तेज़ी
आकलन : आगणन, आंकना, कूतना
आशीर्वाद : मंगलकामना, आशीर्वचन, आशीष
आश्चर्य : अचरज, अद्भुत, विस्मय
आत्मा : पुरुष, प्राण, हंस, जीवन, आतमा
आधीरात : मध्यरात्र, अर्धरात्र, निशीथ
आग : धनंजय, रोहिताश्व, वायुसखा, अनल, दहन, ज्वलन, पावक, अग्नि, वैश्वानर, कृशानु, वह् नि, धूमकेतु, दव
आँसू : नेत्रवारि, नेत्रनीर, अश्रु, नयन नीर, नयनजल
आड़ : आश्रय, ओट, पर्दा, रोक, शरण
आधुनिक : वर्तमानकालीन, अर्वाचीन, नया, नूतन
आतंक : दहशत, उपद्रव, अतिभय, संत्रास, भीषिका
आदि : आदिम, आरम्भिक, शुरू का, पहला, प्रथम
आदर्श : नमूना, प्रतिरूप, मानक, प्रतिमान
आडम्बर : ढोंग, ढकोसला, स्वांग, दिखावा, प्रपंच
आँचल : पल्ला, कोर, कोना, दामन, छोर
आहार : खाद्य-वस्तु, खाना, भोज्यसामग्री, भोजन
आवाज़ : वाणी, स्वर, शब्द, ध्वनि
आश्रम : कुटी, संघ, मठ, विहार
आशय : मतलब, अर्थ, अभिप्राय, भाव, तात्पर्य
आवश्यक : अनिवार्य, ज़रुरी, बाध्यकार, अपरिहार्य
आपत्ति : आफत, मुसीबत, विपदा, आपदा, विपत्ति

इ, ई से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd )

इनाम : पारितोषिक, पुरस्कार, उपहार
इशारा : निर्देश, इंगित, सैन, संकेत
इठलाना : इतराना, शान दिखाना, ऐंठना, शेखी मारना

इच्छा : रूचि, तृष्णा, कामना, लालसा, अभिलाषा, लिप्सा, स्पृहा, अभिलाषा, मर्ज़ी, चाह, मनोरथ, वाञ्छा, आकांक्षा, उत्कंठा
इंद्रधनुष : इन्द्रधनु, सुरचाप, शक्रचाप, धनुक, सप्तकर्ण धनु
इच्छुक : आतुर, उत्सुक, उत्कंठित, लालायित, अभिलाषी

इन्द्र : जिष्णु, सहस्राक्ष, शक, पुरन्दर, देवराज, सुरेंद्र, मधवा, सुरपति, अमरपति,
कौशिक, बिबुधेश, पुरहुत, शचीपति, मेघपति, वज्रधर, सुरेश
इंकार : निषेध, प्रत्याख्यान, अवंगीकर, अवंगीकरण, अस्वीकृति

इन्द्राणी : मद्यावानी, पौलोमी, इंद्रवधू, शची, शतावरी, पुलोमजा, इंद्रा
इंद्रपुरी : इंद्रलोक, सुरपुर, देवलोक, देवेन्द्रपुरी, अमरावती

ईख : रसाल, ऊख, पैंड़ी, रसडंड, रसद, गन्ना
ईमानदारी : निश्छलता, सदाशयता, निष्कपटता, दयनतरी
ईश्वर : ईश, दीनानाथ, परमेश्वर, अज, पारब्रह्म, जगतप्रभु, भगवान, जगन्नाथ, परमेश्वर, परमात्मा, जगदीश
ईर्ष्या : डाह, द्वेष, मत्सर, स्पर्धा, कुढ़न, जलन

उ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd )

उदार : दरियादिल, महामना, उदारचेता, महाशय
उकसाना : उत्तेजित करना, उत्साहित करना, उभारना, उदबाधित करना
उत्तम : प्रवर, प्रकृष्ट, बढ़िया, श्रेष्ठ, उत्कृष्ट
उजाड़ : बरबाद, वीरान, खण्डहर, निर्जन, सुनसान, बियाबान
उत्थान : चढ़ाव, उत्क्रमण, उठाव, आरोह, उत्कर्ष
उत्सव : जलसा, समारोह, मंगलकार्य, त्यौहार, पर्व
उपहार : भेंट, तोहफा, सौगात
उचित : वाजिब, मुनासिब, संगत, उपयुक्त, समीचीन, ठीक
उत्कंठा : लालसा, चाव, प्रबल इच्छा, आतुरता, उत्सुकता
उत्कर्ष : चढ़ाव, उठाव, उन्नति, अभ्युदय, उन्मेष, उत्क्रमण, उत्थान, आरोह
उद्धार : अपमोचन, निस्तार, मुक्ति, निर्वाण, मोक्ष, छुटकारा
उत्पत्ति : उद्-भव, जन्म, आविर्भाव, पैदाइश, उद्गम
उद्यम : पुरुषार्थ, मेहनत, उद्योग, अध्यवसाय, धन्धा, परिश्रम, व्यवसाय, श्रम, व्यापार
उग्र : प्रचण्ड, प्रबल, तेज़
उनींदा : निंदासा, ऊँघना, तंद्रालु, निद्राप्रवण, निद्रालु
उत्पात : टंटा, बखेड़ा, शरारत, ऊधम, उपद्रव
उन्नति : उत्थान, तरक्की, बढ़ती, प्रगति, विकास
उतावला : हड़बड़िया, आतुर, जल्दबाज़, व्यग्र, उद्धत, अधीर
उपवास : फाका, व्रत, लंघन, निराहार, अनशन
उपयोगी : कारामद, उपादेय, कार्यकर, काम का, इष्टकर
उपेक्षा : अनाशक्ति, तिरस्कार, उदासीनता, अवज्ञा, विराग, अवहेलना, लापरवाही, विरक्ति, उल्लंघन
उदास : चिंताकुल, अन्यमनस्क, खिन्न, उन्मन, विषण्ण, उद्विग्न, अप्रसन्न
उदाहरण : नमूना, निदर्शन, दृष्टान्त, नज़ीर, मिसाल, उद्धरण
उपासना : अर्चना, पूजा, इबादत, आराधना, प्रार्थना, सेवा
उल्लास : हर्ष, मौज, आनंद, आह्लाद, प्रमोद
उलझन : असमंजस, धर्म संकट, अनिश्चय, चक्कर, दुविधा, संभ्रम, दुविधा, द्विविधा
उजड्ड : गंवार, लम्पट, लंठ, उद्धत, अभद्र, अक्खड़, धृष्ट
उपमा : समानता, सादृश्य, तुलना, मिलान
उपकार : कल्याण, भलाई, अच्छाई, हितसाधन, उद्धार, परोपकार, नेकी, हित
उत्साह : उमंग, उबाल, जोश, साहस, हौसला
उपज : कृषिफल, फसल, पैदावार
उल्लू : उलूक, लक्ष्मीवाहन, कौशिक
उन्मूलन : उत्सादन, निरसन, अंत
उपजाऊ : उर्वरक, उत्पादक, फलप्रद
उपालम्भ : शिकवा, उलाहना, शिकायत
उद्यत : तत्पर, तैयार, प्रस्तुत
उपहास : खिल्ली, अपमान, उपेक्षा, हंसी

ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd )

ऊधम : हंगामा, उत्पात, उपद्रव, धमाचौकड़ी, हुल्लड़
ऊर्जा : स्फूर्ति, शक्ति, ओज
ऊँचा : तुंग, बुलंद, गगनचुम्बी, ऊर्ध्व, उच्च, शीर्षस्थ, उत्तुंग, लम्बा, उन्नत, ऊपर
ऊसर : अनुपजाऊ, अनुर्वर, सस्यहीन
ऊँट : उष्ट्र, लम्बोष्ठ, महाग्रीव
ऊबड़ : असम, उच्चावच, बीहड़, ऊंचा-नीचा, खाबड़, अटपटा
ऊष्मा : ताप, ताव, तपन, गर्मी, उष्णता
ऊँघ : अर्धनिद्रा, अलसाई, तंदा, ऊंघाई, झपकी

ऋद्धि : वृद्धि, बढ़ती, सम्पन्नता, समृद्धि, बढ़ोत्तरी
ऋषि : महात्मा, मनीषी, संत, मुनि, मन्त्रद्रष्टा, साधु

एकांत : सूना, निमृत, सुनसान, निर्जन, शून्य
एहसान : आभार, अनुग्रह, कृतज्ञता
एक-सा : समरूप, एकजैसा, अभिन्न, सामान, एकरूप
एका -एक : सहसा, आकस्मिक, अचिंतित, अकस्मात, यकबारगी, एकदम, यकबयक, अचानक, यकायक
एकता : एकसूत्रता, अभेद, एकरूपता, अभिन्नता, ऐक्य

ऐश्वर्य : श्री, धनसम्पत्ति, समृद्धि, ऋद्धि, सम्पदा, सम्पत्ति, वैभव, सम्पन्नता
ऐश : सुख-चैन, विलास, ऐय्याशी
ऐंठन : अकड़न, मरोड़, तनाव, उमेठन, बल
ऐच्छिक : सावकल्प, इच्छा का, स्वेच्छाकृति, पसंद का, अख्तियारी, वैकल्पिक

ओछा : टुच्चा, हल्का, छिछोरा, कमीना, छुद्र
ओझल : गायब, विलुप्त, अन्तर्धान, विलोचन, अदृश्य, तिरोहित, लुप्त
ओज : दम, ताक़त, शक्ति, बल, ऊर्जा, पराक्रम, ज़ोर
ओठ : दन्तच्छद, अधर, होंठ, रदच्छद, ओष्ठ
ओस : हिमबिंदु, तुषार, तुहिनकण, हिमसीकर, हिमकण

और : अन्य, भिन्न, एवं, इतर, तथा, बढ़कर, ज़्यादा, साथ ही, अधिक
औषधि : दवाई, रसायन, भेषज, औषध, दवा

क से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द ( Paryayvachi Shabd )

कुत्ता : सारमेय, शुनक, श्वा, कुक्कुर, श्वान
कामुकता : भोगासक्ति, व्यभिचारिता, लम्पटता, विषयासक्ति, इन्द्रियलोलुपता
कुत्सित : घृणित, हेय, ख़राब, निकृष्ट, नीच, बुरा, गर्हित, अधम
कटु : कर्कश, पेरुष, तीक्ष्ण, कठोर, तीखा, रुक्ष, कड़वा, रूखा, चरपाए, कड़ा, तेज़
कल्याण : क्षेम, मंगल, वंचना, भलाई


कंदरा : गह्वर, गुहा, खोह, गुफा
कपकपी : थरथरी, प्रकंपन, थरथराहट
कोयल : कलघोष, श्यामा, वसन्तदूत, कोकिल, काकपाली, पिक, मदनशलाका
कंगाल : गरीब, दरिद्र, अकिंचन, निर्धन
केला : मोभा, कदली, भानुफल, रम्भा


कृष्ण : नंदलाल, ब्रजवल्लभ, बनमाली, कन्हैया, वासुदेव, नंदनन्दन, श्याम, गिरिधर, बनवारी, माधव, वंशीधर, गोविन्द, क्षीरसायी, मुरारी, मुरलीधर, दामोदर, गोपीनाथ, मोहन, हृषिकेश, मुकुन्द
केश : लट, कच, बाल, कुन्तल, अलक
कृपा : करुणा, अनुकम्पा, अनुग्रह, दया


कृतज्ञ : ऋणी, अनुगृहीत, उपकृत, एहसानमंद, आभारी, कृतार्थ
क्रोध : आक्रोश, गुस्सा, क्षोभ, अमर्ष, रोष, तैश, कोप, प्रकोप
कंचन : कनक, सोना, स्वर्ण, सुवर्ण

काक : वायस, करठ, काग, कौआ, पिशुन, काण
कटाक्ष : आक्षेप, व्यंग, छींटाकशी
कन्या : बाला, अविवाहिता, बालिका, कुमारी, अनूढ़ा, कुंआरि, किशोरी
कब्ज : मलावरोध, कोष्ठबद्धता, मलबंध, बद्धकोष्ठ, मलबद्धता


कबूतर : रक्तलोचन, परेवा, कपोत, हारीत, पारावृत
किरण : मयूख, रश्मि, कर, अंशु, मरीचि
कपडा : अम्बर, दुकूल, चैल, वस्त्र, परिधान, वसन, चीर, पट
कर : पाणि, हाथ, भुज, बांह, हस्त


कामदेव : मकरध्वज, मनसिज, कन्दर्प, पुष्पधन्वा, मनोज, स्मर, अनंग, मयन, केतन, मनोभव, रतिपति, मन्मथ, कुसुमशर, मीनकेतु, मनसिज, मार, पन्चशर
कमल : पाथोज, सरसीरुह, जलज, नीरज, पंकज, कोकनद, उत्पल, सरोज, शतदल, कुवलय, अरविन्द, पुण्डरीक, पंकज, राजीव, इन्दीवर, शतपत्र, मकरन्द, पद्म, वारिज, नलिन, अम्भोज, अब्ज, कंज, सरसिज, सरोरुह, पारिजात, तामरस
कई : एकाधिक, कई एक, नाना, विविध, अनेक


कच्चा : अप्रौढ़, कालपूर्व, अपरिपुष्ट, अनपका, अपक्व
क्रूर : दयाहीन, कठोर, निर्दयी, निर्दय
कला : हुनर, फन, विद्या, कौशल


कली : कल्पशाल, मुकुल, अँखुवा, कलिका, नवपल्लव, कोपल, ताम्रपल्लव, जालक
कारागार : जेल, कारावास, क़ैदखाना, बन्दीगृह
कुबेर : किन्नरेश, अलंकेश, नृपराज, धनपति, अधिपति, धनद, धनपाल, यक्षराज, धनेश्वर, राजराज, धनेश, धनाधिप
कल्पवृक्ष : देववृक्ष, कल्पशाल, पारिजात, कल्पद्रुम, सुरतरु, मन्दार, कल्पतरु, हरिचन्दन
कर : मालगुज़ारी, शुल्क, महसूल


कूटनीति : चाल, कूटयुक्ति, छलबल, घात, दांव-पेंच
कथन : व्यक्तव्य, बयान, विचार, कथनी, मत
कण्ठ : शिरोधरा, ग्रीवा, गला
कानाफूसी : खुसर-फुसर, फिसफिस, फुसफुस
कार्तिकेय : शरभव, षडानन, स्कंद, कुमार

Leave a Comment