अनुज , सुमन , कुछ , रुक इन शब्दों में कौन सी मात्रा है क्या आप पहचान सकते हैं। अपने बिलकुल सही पहचाना ये छोटे उ की मात्रा ( Chhote U ki matra wale shabd ) है।
अब आप समझ गए होंगे की हम इस लेख में छोटे उ की मात्रा वाले शब्द सीखेंगे।
छोटा उ स्वर शब्दों का पांचवा शब्द है। आज हम इसकी मात्रा के बारे में विस्तार से समझेंगे।
छोटे की मात्रा का चिन्ह ‘ ु‘ इस प्रकार होता है। अगर आप किसी शब्द में इस प्रकार की मात्रा देखते हैं तो यह छोटे उ की मात्रा है।
बहुत से लोगों को छोटा उ तथा बड़े की मात्रा में भ्रम भी होता है। इसके अंतर को हम किसी और लेख में अवश्य समझेंगे।
नीचे कुछ उदाहरणों से हम छोटी की मात्रा वाले शब्दों का निर्माण सीखेंगे
जा + मु +न = जामुन
छु + प + ना = छुपना
झु + क + ना = झुकना
बु + झ +ना = बुझना
रु + क + ना = रुकना
क + रु + णा = करुणा
म + धु + र = मधुर
उपरोक्त उदाहरण में हम देख सकते हैं कि जिन अक्षरों में छोटा उ के उच्चारण की आवश्यकता है उस अक्षर के नीचे छोटा उ की मात्रा लगायी गयी है।
Table of Contents
2 akshar ke Chhote U ki matra wale shabd
नीचे के तालिका में 2 अक्षर के छोटे उ की मात्रा वाले शब्द दिए गए हैं। आप इनको अभ्यास हेतु देख सकते हैं।
पु + ल = पुल
सु + र = सुर
मु + ख = मुख
रु + क = रुक
अ + नु = अनु
म + नु = मनु
ध + नु = धनु
गुण | सुन | सुर | धुर |
पुर | गुर | कुल | गुल |
चुप | खुश | खुल | खुल |
खुर | रुख़ | युग | मधु |
मुड़ | पुल | दुःख | छुप |
कुश | सुध | जुड़ | सुधा |
अनु | मनु | धनु | अरु |
सुख | मुख | भुज | फुट |
शुभ | तनु | तुम | वायु |
धातु | कुछ | गुफा | गुहा |
तुझ | तुक | सुत | कटु |
चक्षु | वयु | वसु | बुरा |
छुरा | पटु | सानु | भानु |
सुआ | बुझ | वपु | पगु |
पुत्र | क्षुद्र | लघु | पशु |
रघु | तुला | घुला | राहु |
बहु | बाहु | दुर्ग | शत्रु |
चुक | घुन | लुट | घुट |
भुन | बुध | शुक्र | चुन |
घुल | मरु | गुरु | ऋतु |
पुरु | पुनः | युवा | आयु |
हुआ | दुआ | चुभ | दुख |
रुक | सुला | सुखा | झुला |
झुक | जुआ | सुई | पटु |
बसु | दुर | घुस | घुप |
3 akshar ke Chhote U ki matra wale shabd
3 अक्षर के छोटे उ की मात्रा शब्द अगली तलिका में हैं। हमने प्रयास किया है की अधिक से अधिक छोटे उ की मात्रा का ही उपयोग किया जाये जिससे समझने में आसानी रहे।
संधि विच्छेद के साथ कुछ शब्द नीचे दिए जा रहे हैं
म + नु + ज = मनुज
अ + रु + ण = अरुण
सु + ल + ग = सुलग
गु + ज़ + र = गुज़र
कु + सु + म = कुसुम
कु + श + ल = कुशल
सु + ल + भ = सुलभ
पुकार | दुकान | दुलार | गुलाब |
गुहार | ग़ुलाम | ग़ुबार | अमुक |
मधुर | दुबला | बहुत | युवक |
धनुष | अनुज | मनुज | कुशल |
मुहर | सुधर | सगुण | कुपथ |
सुलभ | सुखद | कुसुम | सुतल |
अतुल | कुमार | मुक़ाम | सुफल |
नकुल | पुराण | पुराना | सुहास |
कुदाल | रुमाल | जुगाड़ | जुगत |
भुगत | अगुण | बहुल | कुशाल |
चुभना | असुर | आतुर | साबुत |
ठाकुर | जामुन | शगुन | गुज़र |
दुखना | रुकना | छुपना | धुलना |
बुझना | झुकना | कुढ़न | ख़ुराक |
झुकाव | बुलावा | पुलाव | कलुष |
तनुज | मनुज | जुकाम | जुहार |
ज़ुबान | जुलाब | सुभाष | बगुला |
बहुधा | आयुध | पुलक | धानुक |
खुलना | ठाकुर | कुठार | सुमन |
कुचल | कुचाल | करुण | अरुण |
दनुज | कुपाल | सुगम | सुपथ |
कुफल | सुकाल | सुकर | अमुख |
मुखर | मुग़ल | कुघात | कुयश |
कुतर्क | कुराह | कुढंगा | कुनाम |
कुमार्ग | कुचक्र | परशु | मानुष |
Chhote U ki matra wale shabd (With Picture)
नीचे छोटे उ की मात्रा वाले शब्द चित्र सहित दिए गए हैं। आप स्वयं भी इन शब्दों का निर्माण करें और उनसे सम्बंधित चित्र भी लगाएं।
इसे भी पढ़ें
- 300+ a Ki matra wale shabd
- 500+ Choti e ki matra wale shabd
- 500+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द (Badi ee ki matra wale shabd)
- 300+ O KI MATRA WALE SHABD
- 600+ AA KI MATRA WALE SHABD
4 akshar ke Chhote U ki matra wale shabd
4 अक्षर के छोटी उ की मात्रा वाले शब्द का अध्ययन आप नीचे की तालिका में कर सकते हैं। अधिकतम शब्द 4 पूर्ण अक्षरों से मिलकर बने हैं।
आप और शब्दों को निर्माण कर अपने अभ्यास को और बेहतर कर सकते हैं।
अनुवाद | अनुराग | अनुसार | अनुभाग |
मनुवाद | अनुभव | पुरातन | अनुपम |
मुलायम | मुजावर | अमानुष | जयपुर |
लुभावन | मुहावरा | चाटुकार | कुमावत |
मुबारक | अनुनाद | अनुताप | अनुयान |
अनुचर | अनुपान | अनुदान | अनुमान |
अनुक्रम | अनुपात | अनुप्रास | अनुक्षण |
खुजलाना | पहुंचना | बुलबुल | ढुलमुल |
चुलबुल | कुपवाड़ा | क़ुदरत | नुसरत |
फुरसत | फुरक़त | फुसलाना | नुकसान |
दुराचार | दुराभाव | मरुधर | अद्भुत |
कानपुर | नागपुर | गुणगान | गुड़गांव |
पुलवामा | मुरझाना | झुरमुट | सुहावना |
नरकुल | सरगुन | मुलाक़ात | मुक़ाबला |
गुलज़ार | ससुराल | मनुहार | कुमकुम |
अनुपमा | अनसुना | अनुग्रह | मनसुख |
हसमुख | यदुनाथ | हनुमान | ठुकराना |
कुतरना | फुदकना | कुचलना | बहुमत |
शुरुआत | शुभंकर | कुशासन | दुःशासन |
गुजरात | चुपचाप | छुटकारा | सुनकर |
लुढ़कना | वायुयान | बहुजन | गुमनाम |
युवराज | पुजारन | गुलशन | गुलफाम |
सुनसान | गुनगुन | रुनझुन | गुमसुम |
चुनवाना | पुतवाना | खुलवाना | सुचालक |
कुचालक | पगुराना | बाहुबल | ठुकराना |
5 akshar ke Chhote U ki matra wale shabd
निचे कुछ शब्द दिए गए हैं जो 5 अक्षर के छोटी उ की मात्रा वाले शब्द हैं। आप और शब्द लिख कर अभ्यास करें ।
1. अनुवादक
2. अनुपालन
3. अनुशासन
4. बहुवचन
5. परपुरुष
6. तदुपरांत
7. अवगुंठन
8. अपशकुन
9. कुठाराघात
10. मुसलसल
11. बहुतायत
12. अजातशत्रु
13. राजकुमार
14. राजपुताना
15. अनुपजाऊ
16. अनुपयोग
17. अनुपालक
18. अनुसरण
19. पशुपालन
20. दुराचरण
21. युगपुरुष
22. गुरशरण
23. गुरबचन
24. अनुचालन
25. अनुपरक
26. अनुसंधान
Chhote U ki matra wale shabd se bane vakya
यहाँ छोटे उ की मात्रा से बने शब्दों के वाक्य दिए गए हैं। नए वाक्यों का निर्माण कर अभ्यास करें।
- अनुज विद्यालय जाता है।
- गंगा नदी का पुल बहुत लम्बा है।
- सुबह उठना सेहत के लिए अच्छा है।
- पुराण एक धार्मिक ग्रन्थ है।
- मुझे अब काम नहीं करना है।
- हमें शुद्ध भोजन करना चाहिए।
- मुर्गा सुबह-सुबह बांग देता है।
- शगुन बहुत चतुर लड़की है।
- गुरु ग्रन्थ साहिब सिक्खों का पवित्र ग्रन्थ है।
- सुमन को बुखार है।
- पुलिस को देखकर चोर चुपचाप भाग गया।
- झूठ बोलना एक बुरा गुण है।
- यह कपड़ा बहुत पुराना है।
- सुराही में पानी ठंढा रहता है।
- मेले में गुब्बारे मिलते हैं।
- गुलाब का फूल बहुत सुन्दर होता है।
- कुमार पुस्तक पढ़ता है।
- गुनगुन और मुस्कान कानपुर गयी हैं।
- कुणाल बहुत गुणवान बालक है।
- सुधा की सेहत में अब सुधार है।
- तनुजा अपने घर जा चुकी है।
- तुमने खिलौना कहाँ छुपाया है।
- काबुल अफ़ग़ानिस्तान में है।
- किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए।
- आज कुश्ती का मुक़ाबला है।
- विपुल चुनाव जीत गया।
- धनी हमेशा सुखी नहीं रहते हैं।
- अर्जुन का कुत्ता बहुत बहादुर है।
- महात्मा गाँधी एक युगपुरुष थे।
- मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए।
आशा है इस लेख ने छोटे उ की मात्रा को समझने में आपकी सहयता की होगी।
यदि आपका कोई सुझाव है तो आप कमेंट करके अपने विचार हम तक पहुंचा सकते हैं।
इस लेख को अपने मित्रों सहपाठियों के साथ अवश्य साझा करें , जिससे उन्हें भी इस लाभ मिले।
हम आपके लिए इसी प्रकार के सहायता पूर्ण लेख लाते रहेंगे।