आज हम इस लेख में छोटी इ की मात्रा वाले शब्दों ( chhoti ee ki matra wale shabd ) की चर्चा करेंगे। छोटी इ की मात्रा सदैव अक्षर के बायीं ओर लगायी जाती है। यही इसकी मुख्य पहचान है।
जैसे : दिन , बिल , मिल , दिख ,कपि
उपरोक्त उदाहरणों में आप देख सकते हैं कि छोटी इ की मात्रा अक्षर के बायीं ओर या अक्षर के पहले लगायी गयी है।
इसका अर्थ है की हम जब भी छोटी इ का मात्रा का प्रयोग करेंगे तो ये ध्यान रखेंगे की मात्रा अक्षर से पहले लगाएं।
जैसे एक शब्द है कप अब यदि हम दुसरे अक्षर प में छोटी इ की की मात्रा लगा दें तो यह कपि हो जायेगा
क + ि + प = कपि
इसी प्रकार कल, बल, रव, नत, घट इत्यादि शब्दों में इ की मात्रा लगाकर शब्दों का निर्माण किया जा सकता है
क + ि + ल = कलि
ब + ि + ल =बलि
र +ि + व = रवि
न + ि + त = नति
घ + ि + ट =घटि
Table of Contents
2 akshar ke chhoti ee ki matra wale shabd
सबसे पहले हम 2 अक्षर के छोटी इ की मात्रा के शब्दों को देखेंगे। इस प्रकार के शब्दों में मात्रा का प्रयोग आवश्यकतानुसार पहले , दुसरे या दोनों अक्षरों में किया जाता है।
जैसे पहले अक्षर में सिल ,दिल , फिर , गिर ,सिख इत्यादि शब्द होते हैं।
दूसरे अक्षर में मात्रा वाले शब्द जैसे कपि , नति , अति , पति ,रति इत्यादि शब्द होते हैं।
दोनों अक्षरों में मात्रा वाले शब्द निधि , विधि , लिपि इत्यादि शब्दों को आप देख सकते हैं।
| दिन | किन | पिन | दिल |
| गिर | सिर | मिल | सिल |
| टिक | जिन | नित | हिल |
| बिल | हित | किस | लिख |
| खिल | गिन | बिन | चिर |
| पिट | छिन | रित | तिस |
| रिस | पिस | रिम | झिम |
| पिल | जिस | तिल | तिर |
| चिर | सिख | शिव | विष |
| विम | शिखा | शिला | बिक |
| शिरा | विला | रवि | कवि |
| छवि | क्षति | रति | गति |
| कटि | बलि | मति | कपि |
| कलि | नति | मणि | हवि |
| फिर | दिख | खिच | चिर |
| चित | तिन | पति | विधि |
| निधि | सिद्ध | गिद्ध | गिरि |
| अरि | घटि | शनि | चिता |
| पिता | घिस | हिल | गिल |
| अवि | पिन | सिता | हरि |
| छिदी | क्षिति | शिया | करि |
| एहि | इति | राशि | ऋद्धि |
| ऋति | श्रुति | लिंग | सित |
| बहि | मित्र | निद्रा | पिया |
| लिया | दिया | किया | जिया |
chhoti ee ki matra wale shabd with picture ( छोटी इ की मात्रा वाले शब्द चित्र सहित )

3 akshar ke chhoti ee ki matra wale shabd
अगली तालिका 3 अक्षर वाले छोटी इ की मात्रा वाले शब्दों की है।
ललित , विरल , विमल , दलित , हरित, अवधि, परिधि इत्यादि शब्द 3 अक्षर से बने हैं।
आप देख सकते हैं की इन शब्दों में मात्रा का प्रयोग किस प्रकार किया गया है।
इन शब्दों मात्रा का उपयोग पहले, दूसरे, तीसरे और दो अक्षरों के साथ भी किया गया है।
निचे तालिका में तीन अक्षर से बने शब्द दिए गए हैं।
| किसान | विकास | विमान | विकल |
| दलित | फलित | रचित | रमित |
| दमित | चिंतन | पतित | विशाल |
| विनय | हरित | गणित | सरिता |
| विजय | मलिक | विरल | नमित |
| रिवाज | मिजाज़ | अचिर | अमित |
| महिमा | महिला | बढ़िया | घटित |
| दक्षिण | विषम | विमल | निराश |
| मलिन | नलिन | अनिल | अनिक |
| अधिक | अवधि | मिलन | कपिल |
| नियम | नियत | निकल | विधान |
| अखिल | असित | विलय | पवित्र |
| चिराग़ | विफल | विवाह | लिपट |
| विकट | किरण | विहग | ललित |
| चालित | ग़ालिब | क़ाबिल | साबित |
| सहित | चकित | बनिया | धनिया |
| सरिया | छिटक | पिटक | विलास |
| गिलास | उचित | विचार | विनाश |
| विरत | विराट | सचिन | हसिया |
| पहिया | पथिक | दरिद्र | विभव |
| विभाव | पठित | कठिन | मालिन |
| विरुद्ध | विशुद्ध | अशुद्धि | निशान |
| शापित | ग़ाफ़िल | लाज़िम | नामित |
| सालिग | रमित | विराग | विभाष |
| भरित | टिकट | निवास | पिशाच |
इसे भी पढ़ें !
- 500+ बड़ी ई की मात्रा वाले शब्द (Badi ee ki matra wale shabd)
- 300+ O KI MATRA WALE SHABD
- 600+ AA KI MATRA WALE SHABD
- 300+ a Ki matra wale shabd
4 akshar ke chhoti ee ki matra wale shabd
तरकीब, तदबीर, विकराल , विनायक , विधायक ,अविरल , अविहित, अविदित इत्यादि शब्द चार अक्षरों से बने हुए हैं।
इन सभी शब्दों में छोटी इ का मात्रा का प्रयोग शब्द के उच्चारण के अनुसार किया गया है।
तालिका में 4 अक्षर के शब्द दिए गए हैं। आप इनका अध्ययन करें और लेखन का अभ्यास करें।
| अविनाश | परिहास | अभिलाष | कटिहार |
| रविदास | मिसाइल | दिवालिया | परिमल |
| परिवार | परिहार | अभिशाप | परिभाषा |
| अविरल | अभिमान | अभिज्ञान | अभिप्राय |
| अभिनय | अधिकार | अधिमान | बनिहाल |
| हिमालय | हिकमत | निरादर | कठिनाई |
| अविचल | अविनत | विचारक | विनाशक |
| विभाजक | प्रतिकार | अभिदान | हरिहर |
| विरासत | विलायत | हिमाक़त | विश्वास |
| कपिराज | बलिदान | शिकायत | किफ़ायत |
| विकराल | विनायक | लिखावट | मिलावट |
| निशाचर | नियामत | निराकार | निहायत |
| निराधार | परिणाम | परिमाण | परिषद् |
| परिधान | निरक्षर | निरस्त | निस्तार |
| निस्तेज | निश्चय | निर्वहन | निर्वाचन |
| निराहार | निराश्रय | निरपेक्ष | निरर्थक |
| खलिहान | चिरकाल | विधायक | विभाजन |
| शिक्षालय | विद्यालय | महाकवि | प्रचलित |
| प्रचारित | प्रभावित | प्रवाहित | परिश्रम |
| करिकाल | अनभिज्ञ | शिवालय | विलक्षण |
| चिपकना | खिसकना | हिचकना | फिसलना |
| निकलना | पिसवाना | हिफाज़त | हिमाचल |
| थिरकना | विचरण | विभाकर | प्रतिवाद |
| निरक्षर | अवनति | मानसिक | तामसिक |
| विचलन | विपथन | हथियार | रियासत |
5 akshar ke chhoti ee ki matra wale shabd
नीचे 5 अक्षर के छोटी इ की मात्रा वाले कुछ शब्द दिए गए हैं। अभ्यास हेतु आप इनका प्रयोग कर सकते हैं।
अभिवादन
परिचालन
पारिवारिक
तात्कालिक
अपरिमित
अपरिहार्य
असामयिक
अविद्यमान
गिरहकट
पददलित
अभिकलन
हरिहरन
चिकनाहट
समकालिक
दिनावसान
जगजननि
मिलनसार
राजाधिराज
फलरहित
असहमति
अधिनायक
अपरिचित
परिरक्षण
chhoti ee ki matra wale shabd se bane vakya ( छोटी इ की मात्रा वाले शब्द से बने वाक्य )
नीचे छोटी इ की मात्रा वाले शब्द से बने वाक्य दिए गए हैं। इनका अध्ययन करें और स्वयं नए वाक्यों के लेखन का अभ्यास करें।
- विनय दिल्ली गया
- अशोक विद्यालय में शिक्षक है
- विकास पुलिस अधीक्षक है
- विपिन फुटबॉल का खिलाडी है
- विजय और विपुल अभिन्न मित्र हैं
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नागरिक का अधिकार है
- चिंता मानसिक रोगों को बढ़ा देती है
- शेर एक शिकारी जानवर है
- शिक्षा मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है
- अभिलाष सरकारी अधिकारी है
- विजयनगर सुन्दर शहर है
- दिल्ली देश की राजधानी है
- प्रिया और विकास भाई बहन हैं
- अनिल कक्षा छः में पढ़ता है
- विनोद क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है
- किसान फसल बोता है
- विपिन रिक्शा चलाता है
- सरिता और कविता एक ही विद्यालय में पढ़ती हैं
- मैं तुमसे रविवार को मिलूंगा
- एक गिलास पानी लाओ
- सत्य की विजय होती है
- पर्वत का शिखर ऊँचा है
- साहित्य और जीवन का घोर सम्बन्ध है
- हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है
- आपका भविष्य उज्जवल है
आशा है की आपको इस लेख से छोटी इ की मात्रा को समझने में सहायता मिली होगी। हमारा प्रयास है की आपको हिंदी अध्ययन में अधिक से अधिक सहयता प्रदान की जाये।
यदि आपका कोई सुझाव है या आप किसी विषय पर कोई लेख चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में हमसे संपर्क करें। हम आपके सुझाव ज़रूर अमल करेंगे।
इस लेख को अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ साझा करें। धन्यवाद!